लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
14-Apr-2022 08:17 PM
PATNA : मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित शेल्टर होम कांड से जुड़े स्वाधार गृह कांड लेकर कोर्ट में चल रही कार्यवाही रुक गई है। दरअसल इस मामले में पुलिस आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल नहीं कर पाई है। शेल्टर होम कांड के किंगपिन ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपियों पर पुलिस की तरफ से चार्जशीट दाखिल नहीं किए जाने के कारण आज की सुनवाई टाल दी गई। अब 26 अप्रैल को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। फिलहाल बृजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपी न्यायिक रिमांड पर हैं।
बहुचर्चित शेल्टर होम कांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे ब्रजेश ठाकुर को दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद रखा गया है। 9 मार्च को उसे स्वाधार गृह कांड में कोर्ट ने न्यायिक रिमांड पर लिया था। मुजफ्फरपुर में विशेष लोक अभियोजक जयमंगल प्रसाद के मुताबिक महिला थाना की पुलिस अबतक चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी है। चार्जशीट दाखिल होने से ब्रजेश ठाकुर समेत अन्य आरोपियों पर विशेष कोर्ट में ट्रायल शुरू हो पाएगा। रिमांड के 60 दिनों में चार्जशीट की तैयारी चल रही है।
आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर नगर थाना के साहू रोड में भारत माता लेन स्थित स्वाधार गृह से 11 महिला और चार बच्चों के गायब होने पर में 30 जून 2018 को एफआईआर दर्ज की गई थी। यह एफआईआर महिला थाने में दर्ज कराई गई थी। शेल्टर होम कांड के खुलासे के बाद अधिकारियों की टीम ने स्वाधार गृह का जायजा लिया था। जांच में फर्जीवाड़ा कर सरकारी राशि की बंदरबांट का भी खुलासा हुआ था। पुलिस की जांच में ब्रजेश ठाकुर, साइस्ता परवीन उर्फ मधु, रामानुज ठाकुर, रामाशंकर उर्फ मास्टर व अफसाना का नाम सामने आया था। बालिका गृह कांड में गिरफ्तारी के बाद मधु, मास्टर और रामानुज ठाकुर को स्वाधार गृह कांड में रिमांड पर लिया गया था लेकिन अब पुलिस की सुस्ती से इस मामले में देरी हो रही है।