लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
09-Jul-2021 09:10 AM
MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने ठेकेदार के बेटे को गोली मार दी है. गोली युवक के पेट में लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इधर गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो अपराधी वहां से भाग निकले.
घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी की है. घायल युवक की पहचान बोचहां के सरफुद्दीनपुर के ठेकेदार दिलीप चौधरी के बेटे कृष्णनंदन के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि कृष्णनंदन SKMCH से घर लौट रहा था. वहां पर उसकी मौसी का नवजात बच्चा भर्ती है. उनलोगों के लिए खाना लेकर गया था. लौटने के दौरान बखरी में बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया.
युवक तेज रफ्तार से स्कूटी भगाने लगा. यह देखकर दोनों अपराधी उसका पीछा करने लगे. दोबारा उसे ओवरटेक कर रोक लिया और गोली चला दी. गोली सीधे कृष्णनंदन के पेट में लगी और वह गिर गया. गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो अपराधी वहां से भाग निकले. घायल अवस्था में कृष्णनंदन को SKMCH में भर्ती किया गया.
अहियापुर थानेदार सुनील रजक ने मौके पर पहुंचकर युवक से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि लूटपाट, आपसी रंजिश समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.