लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
13-Sep-2021 06:54 AM
MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब का अवैध कारोबार करने वाले अपराधियों का मनोबल कम नहीं हो रहा है। मुजफ्फरपुर में शराब माफिया ने एक बार फिर से पुलिस को निशाना बनाया है। मुजफ्फरपुर में अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है और इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को गोली भी लगी है। हालांकि घायल अपराधी भागने में कामयाब रहा है। घटना साहेबगंज थाना इलाके के बिशुनपुर पट्टी मंदिर के पास की है।
घटना के बारे में मिली पूरी जानकारी के मुताबिक पुलिस के साथ जिन अपराधियों का मुठभेड़ हुआ वह शराब माफिया से जुड़े लोग बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक साहेबगंज थानाध्यक्ष अनूप कुमार अपनी टीम के साथ शराब माफिया के खिलाफ अभियान चला रहे थे। पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ाई हुई है। इसी दौरान वह बिशुनपुर पट्टी पहुंचे। जहां बाइक पर सवार कुछ अपराधियों को देखकर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। तभी बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। अपराधियों की तरफ से कुल 4 राउंड फायरिंग की खबर सामने आई है।
अपराधियों की तरफ से फायरिंग किए जाने के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की थानाध्यक्ष अनूप कुमार की तरफ से एक राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की गोली से बाइक पर बैठा एक अपराधिक घायल भी हुआ लेकिन उसके साथी घायल अपराधी को लेकर भागने में सफल साबित हुए। अपराधियों के इस हमले में थाने का ड्राइवर घायल हुआ है। आपको बता दें कि साहिबगंज इलाके में शराब माफिया सक्रिय है और अब धंधेबाजों ने पुलिस टीम पर भी हमले का दुस्साहस किया है। हमले के बाद पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।