दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Jul-2020 09:38 AM
MUZAFFARPUR : जिले के एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में भर्ती एक मरीज की सोमवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसके बाद उनके परिजनों ने शव को ले जाने से इंकार कर दिया. अस्पताल प्रशासन ने शव देने के लिए फोन भी किया, लेकिन पत्नी ने शव लेने से इंकार कर दिया. परिजन संक्रमित होने के डर से शव को लेने से इंकार कर दिया.
मृतक भगवानपुर के रहनेवाले थे. वे वैशाली जिले के एक अधिकारी के बहनाेई थे और तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. मंगलवार की शाम तक उनका शव अस्पताल में ही पड़ा रहा.
इसके बाद प्राचार्य ने सदर अस्पताल से कोरोना मॉर्चुरी वैन मंगवाया और शव का डिस्पोजल कराया. चार स्वीपर को पीपीई किट पहनाकर प्रोटोकॉल के अनुसार शव का अंत्येष्टि करायी गयी है. प्राचार्य ने बताया कि कोरोना से मौत को लेकर दाह संस्कार करने के लिए अस्पताल के ही चार स्वीपर को मेंबर बनाया गया है. सभी का अकाउंट नंबर और आधार कार्ड लेकर सरकार को भेज दिया गया है.