ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

पुलिस के सामने महिला और पुरुषों ने लूट ली बरामद शराब, जवान कार्रवाई के बदले देते रहे दुहाई

29-Jan-2020 03:35 PM

MUZAFFARPUR:  कार से पुलिस ने शराब बरामद किया. लेकिन पुलिस के सामने ही महिला और पुरूषों ने शराब को लूट लिया. पुलिस बेबस और लाचार चुपचाप देखती रही. जब शराब की लूट हो गई तो पुलिस दुहाई देने लगी. यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद ओपी की है.

कार्रवाई के बदले कहा- यह ठीक नहीं कर रहे आप लोग

पुलिस के सामने जमकर लूटपाट शराब की होती रही. जब लूट हो गई तो मौजूद पुलिसकर्मी महिलाओं से कहने लगे की आपलोगों ने ही शराब बिहार में बंद कराया हैं और आपलोग की शराब की लूट कर रही हैं. यह बहुत ही गलत बात है. यह सब ठीक नहीं हो रहा है. कुछ तो इज्जत का ख्याल रखिए. 


लोगों पुलिस से पूछ बैठे सवाल

मौजूद कुछ लोग को यह ठीक नहीं लगा और पुलिसकर्मी से ही सवाल करने लगे ही आपलोगों के सामने यह सब हो रहा है और आपलोग चुपचाप देख रहे हैं. इसका जवाब पुलिसकर्मी नहीं दे सके. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक कार से शराब लेकर कारोबारी जा रहा था. पुलिस ने पीछा करते हुए कार को जब्त कर लिया और कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन वह बरामद शराब को बचा नहीं पाई. जैसे ही कार में शराब होने की सूचना ग्रामीणों को मिली तो वह लूटने के लिए दौड़ पड़े. देखते ही देखते शराब को लूट लिए. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.