दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jul-2020 04:45 PM
By PRABHAT SHANKAR
MUZAFFARPUR : बिहार के जो 10 जिले भीषण रूप से बाढ़ की चपेट में हैं उनमें मुजफ्फरपुर जिला सबसे ऊपर है। मुजफ्फरपुर के कई प्रखंडों में बाढ़ में भीषण तबाही मचाई है। हालात ऐसे हैं कि मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बाढ़ प्रभावित लोगों ने एनएच 57 पर अपना डेरा जमा लिया है।
एनएच 57 से अब बाढ़ पीड़ितों का ठिकाना बन चुका है। आपदा के बीच सरकार की मदद अब तक के बाढ़ पीड़ितों के लिए नहीं पहुंची है। लिहाजा आज बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा फूट पड़ा है। बाढ़ पीड़ितों ने मुजफ्फरपुर दरभंगा एनएच 57 को जाम कर दिया। रमौली चौक के पास केवटसा पंचायत के लोगों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ जमकर गुस्सा निकाला।
बाढ़ पीड़ितों का आरोप है कि सरकार ने अब तक के आपदा में उन तक कोई मदद नहीं पहुंचाई है। खाने का सामान बाढ़ पीड़ितों को नहीं मिल रहा है ना तो पॉलिथीन मिल पाई है और ना ही नाव की सुविधा। ऐसे में कमरथू पंचायत की महिलाओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाया है। बाढ़ पीड़ितों का कहना है कि हमें सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है और हमारी सुध लेने वाला कोई नहीं है। घंटों तक एनएच 57 को बाढ़ पीड़ितों ने जाम रखा। मौके पर पहुंची पुलिस को जाम छुड़ाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।