लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
18-Oct-2019 02:48 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही मुजफ्फरपुर जिले से जहां तालाब में डूबने से सात बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. मरने वालों में 4 बच्चियां शामिल हैं.
घटना जिले के मीनापुर गांव की है. जहां तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में मातम का माहौल छा गया. घर में चीख-चीत्कार मच गई. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे तालाब में नहा रहे थे. इस दौरान यह बड़ा हादसा हुआ. घटना की खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस बच्चों की शव निकालने की कोशिश में जुटी हुई है.
दूसरी घटना जिले के सकरा थाना इलाके की है. जहां विशनपुर बघनगरी गांव में यह बड़ा हादसा हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक चार बच्चियां बकरी चराने के लिए बाहर गई थीं. बच्चियां बाग नदी के पास बकरी को चरा रही थीं. मृतक बच्चियों की पहचान झगरु साह की बेटी खुशबु कुमारी (17), मो० मंजूर की बेटी राजिय खातून (14), मो० नथुनी की बेटी अजमेरी खातून (14) और मो० सम्मुला की बेटी नाजमि खातून (13) के रूप में की गई हैं. हादसे की खबर मृतक के परिजनों में मातम का माहौल है. स्थनीय लोगों की मदद से बच्चियों की डेड बॉडी को बाहर निकाला गया. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.