ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मासूमों के लिए यमराज बने AES को अब इंसेफेलोपैथी से पुकारा जाएगा, ICMR ने जारी की एडवाइजरी

03-Sep-2019 10:22 AM

By 5

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर और उसके आसपास के इलाके में हर साल मासूमों पर यमराज बनकर टूट पड़ने वाला AES अब इंसेफेलोपैथी के नाम से जाना जाएगा। AES पर रिसर्च कर रहे डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम में इस बीमारी को नया नाम दिया है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने इस बीमारी को लेकर अगले साल के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। विशेषज्ञों की टीम ने अध्ययन करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि यह बीमारी किसी इंफेक्शन के कारण नहीं हो रही लिहाजा इसे AES की श्रेणी में नहीं रखा जाएगा। बच्चों को होने वाली यह बीमारी मेटाबॉलिक फेल्योर बीमारी है और इस पर आगे भी रिसर्च जारी रहेगा। इंसेफेलोपैथी को लेकर विशेषज्ञों ने बाकायदा एक कार्यशाला का भी आयोजन किया। जिसमें इस बात पर सहमति बनी है कि एसकेएमसीएच के शिशु रोग विशेषज्ञों को इस बीमारी से लड़ने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एसकेएमसीएच के डॉक्टरों को पटना एम्स के साथ-साथ दिल्ली और सीएमसी वेल्लोर के स्पेशलिस्ट ट्रेनिंग देंगे। आईसीएमआर ने इस बीमारी का पता लगाने के लिए स्पेशल रिसर्च की भी तैयारी की है।