ब्रेकिंग न्यूज़

लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी

मुजफ्फरपुर में पुलिस के ऊपर हमला, ASI समेत 3 पुलिसकर्मी जख्मी, तीनों को बनाया बंधक

07-Sep-2019 06:22 PM

By 7

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र में लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया .जिसमें 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है.घटना औराई के मधुबन बेशी की बताई जा रही है.जहां लोगों ने जमादार समेत पुलिस के 3 जवानों को बंधक बना लिया. मुजफ्फरपुर के औराई क्षेत्र के मधुबन बेशी में नदी किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई.वहीं घटना की सूचना पर छानबीन करने पहुंची पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की भिड़ंत हो गई.दरअसल पुलिस युवक के डूबकर आत्महत्या की आशंका जता रही थी .वहीं ग्रामीण मामले में युवक की हत्या का आरोप लगा रहे थे.इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने जमादार समेत पुलिस के 3 जवानों को बंधक बना लिया.इसके बाद स्थानीय लोगों से पुलिसवालों की भिड़ंत हो गई जिसमें 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है.