ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / मुजफ्फरपुर पीड़िता के परिजनों से मिले पप्पू यादव, स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों...

मुजफ्फरपुर पीड़िता के परिजनों से मिले पप्पू यादव, स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों को सजा देने की मांग की

18-Dec-2019 10:18 AM

MUZAFFARPUR: एक दिन के लिए नजरबंद किये जाने के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव आज मुजफ्फरपुर पहुंचे. मुजफ्फरपुर में जिंदा जलाई गई लड़की की मौत के बाद पप्पू यादव ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की. परिजनों को पप्पू यादव ने हौसला दिया साथ ही दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का भरोसा भी दिया.


पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. पीसी में पप्पू यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. सुशासन राज पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ते ही जा रहा है और सीएम नीतीश कुमार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.


पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर केस में स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की. पप्पू यादव ने कहा कि वो इस केस के स्पीडी ट्रायल के लिए कोर्ट जाएंगे साथ ही उन्होंने पूरे बिहार की रेप पीड़ित बच्चियों के केस की भी स्पीडी ट्रायल कराने की मांग की.