ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की

Home / news / किसानों के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन, मुंगेर शहर में बाजार बंद, बीच सड़क...

किसानों के समर्थन में जबरदस्त प्रदर्शन, मुंगेर शहर में बाजार बंद, बीच सड़क पर आगजनी

08-Dec-2020 02:46 PM

By Saif Ali

MUNGER :  भारत बंद का असर बिहार में काफी देखने को मिल रहा है. किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद में विपक्षी दल भी शामिल हुए हैं. बिहार के विभिन्न जिलों में सड़क पर प्रदर्शन हो रहे हैं. मुंगेर शहर में भी बंद समर्थकों ने काफी जोरशोर के साथ प्रदर्शन किया.


राजद नेता और मुंगेर के उप मेयर सुनील राय ने कहा कि शहर में काफी शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन किया जा रहा है. बाजारों, दुकानों और बैंकों को बंद किया गया है. सड़क पर टायर जलाकर विरोध जताया जा रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार से किसान विरोधी बिल को भी वापस लेने की मांग रखी.


आपको बता दें कि भारत बंद के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में सुबह से ही बंद समर्थकों ने तमाम स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका. भारत बंद के समर्थन में बिहार में पूरा विपक्ष समर्थन में उतर गया है. राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत विभिन्न संगठनों ने भारत बंद को समर्थन देेते हुए अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. मुजफ्फरपुर, पटना, आरा, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, सुपौल, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में सड़क जाम कर बाजारों को बंद किया गया.