बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
02-Nov-2020 02:29 PM
MUNGER : 30 नवंबर को शादी होने वाली थी, घर वाले शादी की तैयारी में जुटे थे, पर उससे पहले ही एक मनहूस खबर घर पहुंच गई. जिस घर से कुछ दिन बाद बारात विदा होने वाली थी उस घर में अर्थी सजाने की तैयारी हो रही है.
मामला बिहार के मुंगेर का है . मुंगेर के रहने वाले दिल्ली पुलिस में कार्यरत एक सब इंस्पेक्टर ऋतुराज ने खुदकुशी कर ली है. ऋतुराज मूल रुप से बिहार के मुंगेर के रहने वाले थे. वह दिल्ली के पश्चिम विहार थाना में कार्यरत थे. सब इंस्पेक्टर ऋतुराज ने अपनी सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है.
ऋतुराज के सुसाइड करने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. घरवालों ने बताया कि 30 नवंबर को ऋतुराज की शादी होने वाली थी. घर में धूमधाम से शादी की तैयारी की जा रही थी. इसी बीच दिल्ली से उन्हें फोन आया कि ऋतुराज ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया है.
ऋतुराज के साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार वह कुछ दिन से शांत रहता था. कुछ पूछने पर टाल जाता था. वह अभी दिल्ली के रणहौला इलाके के मदन गार्डेन में काफी समय से रह रहा था, जहां उसने अपने ही सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली.