बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
15-Sep-2023 12:04 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मुख्य सचिव आमीर सुबहानी पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। वो ऑफिस नहीं आ रहें हैं। बीते दो दिनों से उन्हें तेज बुखार है। ऐसे में अब सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे। खबर यह भी आ रही है कि वो उन्हें आज रात 02:30 बजे उन्हें पारस में भर्ती करवाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनका हाल-चाल जानने वहां पहुंचे थे।
मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार के मुख्य सचिव को आमीर सुबहानी को कल देर काफी तेज बुखार आया। उसके बाद उन्हें देर रात ही अस्पताल में एडमिट करवाया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें डेंगू की आशंका है। राज्य में फिलहाल डेंगू का कहर देखने को मिल रहा है। इसके पहले पटना जिलाधिकारी डा.चंद्रशेखर सिंह को डेंगू हुआ था। वह भी पारस में भर्ती हुए थे। जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें देखने पहुंचे थे।
मालूम हो कि, एक तरफ बिहार के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना में डेंगू के मरीजों की संख्या अब 435 हो गई है। जबकि, सूबे में पिछले 24 घंटे में 250 नये डेंगू पीड़ित मरीजों की पहचान की गई। राज्य स्वास्थ्य समिति से मिली जानकारी के अनुसार पटना में 79, बेगूसराय में 26, भागलपुर में 25, सीवान में 24 और मुंगेर में 12 नये डेंगू मरीज मिले हैं। राज्य में सितंबर महीने में अबतक 1307 डेंगू मरीजों की पहचान की जा चुकी है। वहीं राज्य में अबतक 1582 डेंगू मरीजों की पहचान हो चुकी है।
उधर, पटना जिला प्रशासन ने 24 घंटे और 7 दिन काम करने वाले डेंगू नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। इसमें तीन पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम का फोन नम्बर 0612-2951964 है। आम जनता डेंगू से जुड़ी किसी भी सहायता के लिए इस पर संपर्क कर सकती है। अस्पताल में भर्ती होना है या फिर बेड की जानकारी, खून व प्लेटलेट्स की उपलब्धता, एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग आदि से संबंधित जानकारी भी यहां से प्राप्त की जा सकती है।