राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
14-Aug-2024 01:59 PM
By First Bihar
PATNA : क्या सही में मुकेश सहनी एनडीए में शामिल होंगे? पिछले कुछ दिनों से बिहार की राजनीति में यह सवाल काफी चर्चा में बना हुआ है। इसकी वजह महज यह है कि मुकेश सहनी से सोशल मिडिया पर अपनी तस्वीर बदल ली है और तिरंगा की तस्वीर लगाई है। इसके बाद यह कहा जा रहा है कि सहनी भी हर घर तिरंगा अभियान का समर्थन कर रहे हैं और एनडीए में वापसी कर रहे हैं। इसके बाद अब इस मामले में बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने भी इशारों -इशारों में उनकी वापसी की बात कही है।
बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि जैसी परिस्थिति बनती दिख रही है, उससे लगता है कि मुकेश सहनी जल्द ही एनडीए में वापस आ जाएंगे। अगर वह हमारे साथ आते हैं तो हम उनका जरूर स्वागत करेंगे लेकिन फैसला उनको लेना है। हम तो यही कहेंगे की वह एनडीए के साथ आ जाएं और बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करें।
इसके आगे भाजपा ने कहा कि अगर वह हमलोगों के साथ आएंगे तो उनका हमलोग जरूर स्वागत करेंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को फैसला लेने का सभी को अधिकार है, लिहाजा एनडीए में आने का निर्णय उनको करना है। यदि वह आते हैं तो स्वागत करना हमारा काम है। हम उनका स्वागत करेंगे।
उधर, बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने और प्रस्तावित यात्रा को लेकर मंत्री प्रेम कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल की चर्चा क्यों नहीं करते हैं, उन्हें सिर्फ अभी का बिहार याद आता है. किस तरह से मुख्यमंत्री आवास से अपराधी लोगों से रंगदारी मांगते थे, इन घटनाओं का भी जिक्र उन लोगों के बीच जाकर करना चाहिए था या फिर उन घटनाओं को लेकर उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए थी। बीजेपी नेता ने कहा कि वह कितनी भी यात्रा निकाल लें लेकिन उनको कोई फायदा नहीं होने वाला है, क्योंकि जनता आरजेडी की असलियत जानती है।