ब्रेकिंग न्यूज़

Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान

‘लीडर नहीं लोडर हैं एनडीए के नेता, जनता का वोट लिया और फरार हो गए’ VIP चीफ मुकेश सहनी का बड़ा हमला

15-Oct-2024 04:49 PM

By First Bihar

PATNA: वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश साहनी ने मंगलवार को वायु सेना के जवानों को बचाने के लिए निषाद समाज के क्रांतिकारी युवा मुंदर साहनी, बाला साहनी एवं टिंकू यादव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज के लोगों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए वायु सेना के जवानों को बचाया है। आज निषाद समाज के इन तीनों वीर जवानों को निषाद समाज की ओर से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।


वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी कई दिनों से लगातार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों को निषाद समाज की ओर से हर संभव सहायता कर रहे है। उन्होंने इन क्षेत्रों की दुर्दशा के लिए मौजूदा एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पिछले चार दशकों से ज्यादा समय से यहां के लोग बांध के तटबंध पर रहने को मजबूर हैं। हर साल लाखों की संख्या में जानमाल की क्षति होती हैं, फिर भी स्थानीय जनप्रतिनिधि झांकने तक नहीं आते।


सहनी ने कहा कि निषाद समाज के लोग नावें के सहारे, मछुआरे लोग पानी में तैर कर लोगों की जान बचाते हैं। निषाद समाज के पूर्वजों ने भी जाति और धर्म से ऊपर उठकर सबकी नैया पार लगाई है। यहां के जनप्रतिनिधि लीडर नही लोडर है, जनता इनको ढों रही है। आनेवाले विधानसभा चुनाव में निषाद समाज की सरकार बनेगी और सभी समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा।