Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
26-Feb-2023 02:21 PM
By First Bihar
SARAN : बिहार के छपरा में मुबारकपुर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी मुख्य आरोपी विजय यादव गिरफ्तार कर लिया है। इसको एसआईटी की टीम ने अरेस्ट किया है। इसके गिरफ्तार होने की अधिकारिक पुष्टि सारण के सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह ने की है।
मालूम हो कि, बिहार के छपरा में मुबारकपुर गांव में दो पक्षों में 2 फरवरी को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ था। इस मामले में दो व्यक्तियों की हत्या हो गई थी। इस मामले का मुख्य आरोपी विजय यादव बताया जा रहा था। जिसके बाद वो पिछले कई दिनों से फरार चल रहा था। अब एसआईटी छपरा की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि, इस घटना के बाद एहतियात के तौर पर पूरे जिले में फेसबुक, व्हाट्सएप और यूट्यूब चैनल पर लगभग 4 दिन तक रोक लगा दी गई थी। उसके बाद से माझी का मुबारकपुर गांव सुर्खियों में बन गया। वहीं मुख्य अभियुक्त विजय यादव की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी टीम का गठन किया गया था और इस एसआईटी की टीम ने लगातार उसको गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की। जिसके बाद विजय यादव को गिरफ्तार करने में एसआईटी को सफलता मिली है।
आपको बताते चलें कि, मुबारकपुर गांव कांड में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत लगभग एक हफ्ते के बाद इलाज के क्रम में पटना में हो गई थी. तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका अभी भी इलाज चल रहा है। हालांकि, इस घटना के बाद जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश की गई थी और राजपूत बिरादरी के लोगों ने आरोपित विजय यादव के मुर्गी फार्म हाउस और अन्य जगहों पर जमकर आगजनी और हिंसा की थी। कई गाड़ियों, ट्रैक्टर, ट्रकों को भी आग के हवाले कर दिया था।