लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
28-Jun-2021 07:19 AM
PATNA : बिहार और झारखंड दोनों राज्यों के लिए आतंक का पर्याय बन चुके हिप्पिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या-लूट और रंगदारी जैसे दर्जनों मामलों के आरोपी कुख्यात हिप्पिया को पुलिस ने रविवार की सुबह पालीगंज से गिरफ्तार किया है। हिप्पिया यानी गणेश साव उर्फ़ गणेश प्रसाद दक्षिण बिहार और बिहार से सटे झारखंड के इलाके में आतंक के पर्याय के तौर पर जाना जाता है। झारखंड पुलिस के रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड हिप्पिया की गिरफ्तारी को पुलिस से बड़ी सफलता मान रही है।
हिप्पिया के खिलाफ पटना के खीरी मोड़ और पालीगंज में बंधन बैंक में चोरी के साथ-साथ अरवल के अलग-अलग थानों में हत्या के खिलाफ लगभग 2 दर्जन मामले दर्ज हैं। झारखंड और बिहार पुलिस ने जब से हिप्पिया के खिलाफ दबिश बढ़ाई तो वह पालीगंज थाने के उदयपुर में आकर छिप गया। उदयपुर गांव की रहने वाली भगतिन किरण देवी के घर को उसने अपना ठिकाना बना लिया। झारखंड पुलिस को इसकी भनक लगी और उसके बाद उसने पटना पुलिस से संपर्क किया। शनिवार की रात पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई और झारखंड पुलिस के साथ पटना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हिप्पिया गिरफ्तार कर लिया।
कृपया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जब ऑपरेशन कर रही थी उस वक्त उसे पुलिस के आने की भनक लग गई। वह पुलिस को चकमा देकर फरार होना चाह रहा था। लेकिन पटना और झारखंड पुलिस से की प्लानिंग इतनी जबरदस्त थी कि वह भागने में असफल रहा।