बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
07-Oct-2022 10:37 AM
PATNA : बिहार की 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर अधिसूचना जारी हो गई है. आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और आगामी 14 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल कर पाएंगे. मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें मोकामा सीट पर टिकी हुई हैं. क्योंकि ये इलाका बाहुबली विधायक रहे और छोटे सरकार के नाम से चर्चित अनंत सिंह का है. बिहार की दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान 3 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और इसे लेकर चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है.
मोकामा विधानसभा सीट पर सबसे बड़ा चुनावी फैक्टर अनंत सिंह को ही माना जा रहा है. 6 नवंबर को नतीजे सामने आने हैं. लेकिन उसके पहले मोकामा में चुनावी माहौल पूरी तरह से गर्म हो चुका है. मोकामा में कुल वोटर्स की तादाद 281000 से ज्यादा है. इनमें 147000 पुरुष वोटर और 132000 महिला वोटर्स शामिल है. 80 साल से ज्यादा उम्र के मतदाताओं की तादाद 42 साल के आसपास है. मोकामा विधानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 289 है.
आरजेडी के विधायक रहे अनंत सिंह की सदस्यता जाने के बाद मोकामा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है. उनकी पत्नी नीलम देवी इस सीट से आरजेडी की कैंडिडेट होंगी. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पिछले दिनों हुई उनकी मुलाकात के बाद नीलम देवी की उम्मीदवारी पर मुहर लग चुकी है. केवल आधिकारिक ऐलान ही बाकी है दुर्गा पूजा के दौरान नीलम देवी मोकामा की जनता के बीच सक्रिय भी दिखी थी. वह लगातार पूजा पंडालों में देवी का दर्शन करती रहे और इस दौरान लोगों से आशीर्वाद भी मांगती रही. अनंत सिंह के वोटर्स उनके साथ इस चुनाव में भी सहानुभूति रख सकते हैं. इस बात की चर्चा राजनीतिक गलियारे में है. हालांकि सामने मुकाबले में कौन होगा इसको लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है. जेडीयू अनंत सिंह उम्मीदवारी को लेकर बहुत सहज नहीं होगा. लेकिन इसके बावजूद महागठबंधन में आरजेडी के पाले में होगी गोपालगंज और मोकामा विधानसभा दोनों सीटों पर महागठबंधन की तरफ से उम्मीदवार का नाम साझा तौर पर किया जाएगा.