ब्रेकिंग न्यूज़

मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा

मोहर्रम के अखाड़ा में लाठी भांजने के दौरान विवाद, दर्जनों लोग घायल

मोहर्रम के अखाड़ा में लाठी भांजने के दौरान विवाद, दर्जनों लोग घायल

30-Aug-2020 10:19 AM

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के तरौरा गांव में मोहर्रम के अखाड़ा में लाठी भांजने के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों से तलवारबाजी होने लगी जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. लोगों की सूचना पर बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा. 


मोहर्रम के अखाड़ा में लाठी भांजने के दौरान विवादग्रामीणों ने बताया कि मोहर्रम के अखाड़ा में मो. अजमद लाठी भांज रहा था। इसी दौरान उसका मो. कालू से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों से तलवार चलने लगी, पथराव होने लगा जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया. डॉ. अरुण कुमार ने मो. इब्राहिम, मो. सलामत व मो. आफताब को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. सीएचसी से रेफर होकर निकलते समय दोनों पक्षो में कहासुनी हो गई और फिर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए जिन्हें शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.


इस मामले में थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अबतक दोनों पक्षों द्वारा आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के बाद मातम जुलूस नहीं निकाला जाएगा.  लेकिन फिर भी लोग आदेश की अवहेलना करते हुए जुलूस की तैयारियां कर रहे थे. जिन पर उचित कार्रवाई करने की मांग स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही है.