Home Guard Vacancy : बिहार में होमगार्ड की बंपर बहाली, 13,500 नए जवान होंगे बहाल; हर दिन मिलेंगे इतने रुपए Bihar Govt Job 2026 : सरकारी नौकरी का मौका, बिहार में 1000 से अधिक पदों पर बहाली का ऐलान;जल्द जारी होंगे फॉर्म PU Election 2025 : पटना विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव स्थगन आदेश वापस, 28 फरवरी को ही होगी वोटिंग बिहार में बढ़ने लगी गर्मी: फरवरी के अंत में 32°C पार, जानें मौसम का पूरा अपडेट गोपालगंज के सहारा क्लिनिक में इलाज के दौरान 65 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप पटना NEET छात्रा की संदिग्ध मौत: CBI जांच पर राज्यपाल ने जताई जल्द खुलासे की उम्मीद SAHARSA: सिमराहा गोलीकांड का खुलासा: जमीन विवाद में अधिवक्ता के 13 वर्षीय पुत्र की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार दरभंगा में प्रस्तावित AIIMS को लेकर बढ़ी हलचल, एकमी शोभन बाईपास का होगा विस्तारीकरण मधेपुरा में ड्यूटी पर जाने से पहले BSAP हवलदार की मौत, चाय पीने के बाद बिगड़ी तबीयत सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर रोहित सिंह ने जताई खुशी, मोदी-नीतीश का किया अभिनंदन
24-Dec-2020 04:05 PM
BHAGALPUR : भागलपुर की रहने वाली एक लड़की को मिस कॉल करने वाले एक लड़के से प्यार हो गया और फिर प्रेमिका अपने घर से दो लाख रुपये और जेवर लेकर घर से भाग कर प्रेमी के पास उससे शादी करने पहुंच गई.
लड़के ने उसे झांसे में लेकर पहले उससे गहने और पैसे ले लिए और फिर फरार हो गया. जिसके बाद अब लड़की थाने पहुंच गई है और प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.
तिलकामांझी थाने पहुंची प्रेमिका रानी ने बताया कि वह नवगछिया कदवा की रहने वाली है और अभी भागलपुर में रहती है. आवेदन में उसने बताया कि कुछ दिन पहले उनके नंबर पर मिस कॉल आया और वह लड़का बार-बार फोन करने लगा. फिर धीरे-धीरे दोनों में बात होने लगी और प्यार हो गया. लड़के ने अपना नाम अकाश साव और पता पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान जिले के थाना डोमोहनी के मोहल्ला हत्तोला पाड़ा डीमरगड़ बताया था. लड़की से बात होने के बाद वह भागलपुर आ गया और तलकामांझी थाना के समीप शांति कुंज नाम के एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा.
इसी बीच लड़की के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी. इसकी जानकारी रानी ने आकाश को दी तो उसने कहा कि घर से कुछ रुपये लेकर आ जाओं फिर हमदोनों भागलपुर से बाहर से चले जाएंगे. रानी घर में उसके शादी के लिए रखे दो लाख रुपया और जेवर लेकर आकाश के पास आ गई. आकाश ने उसे समझाया कि इतना ज्यादा पैसा घर में रखना ठीक नहीं है और वह अपने दोस्त को दे देता है जो उसके अकाउंट में भेज देगा. कुछ देर में उसका दोस्त आया और वह पैसा लेकर चला गया. कुछ देर बाद आकाश भी बाहर जाने की बात कहकर निकल गया और नहीं लौटा. उसने अपना नंबर भी बंद कर लिया है. जिसके बाद लड़की पुलिस थाने पहुंची है.