ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बिहार में PPP मोड पर खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज अस्पताल, इन दो जिलों को जल्द मिलेगी बड़ी सौगात बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ धाम में वृंदावन जैसा नजारा, फूलों की होली से महकी शिव नगरी; भक्ति के रंग में सराबोर हुए श्रद्धालु NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार को अपराधियों ने मारी गोली, बाइक लूटने के दौरान वैशाली में वारदात

08-Nov-2019 09:30 AM

VAISHALI : बिहार में कानून व्यवस्था की जमीनी हकीकत का एहसास केंद्र सरकार के मंत्रियों को भी होने लगा है।  सूबे में अपराधी कितने बेखौफ हैं इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के एक रिश्तेदार को अपराधियों ने गुरुवार की रात गोली मार दी। घटना हाजीपुर- जंदाहा मार्ग पर बरांटी ओपी स्थित काशीपुर चाकबीबी गांव के पास हुई जहां कारोबारी शिवचंद्र सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी।


शिवचंद्र सिंह बिदुपुर स्थित ऊंचीडीह गांव के रहने वाले हैं। वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के रिश्तेदार बताए जाते हैं। बिदुपुर स्टेशन के पास शिवचंद्र सिंह की सीमेंट की दुकान हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम वह दुकान बंद करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे तभी काशीपुर चकबीबी गांव के निकट बाइक सवार अपराधियों ने उनका रास्ता रोक लिया। अपराधियों ने शिवचंद्र सिंह की बाइक लूटने की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें गोली मार दी।

 

शिवचंद्र सिंह के पैर में गोली लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से निकल भागे। गोली की आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इलाज के लिए घायल शिवचंद्र सिंह को अस्पताल ले जाया गया। बरांटी ओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार के साथ हुई इस घटना के बाद महुआ एसडीपीओ नुरुल हक ने कहा है कि पुलिस जल्द ही अपराधियों को दबोच लेगी।