बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
03-Dec-2020 05:31 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के मईफरीदा गांव में एक नयी नवेली दुल्हन की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान भागन विगहा ओपी क्षेत्र के ख़िदरचक गांव निवासी दीपक चौधरी की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में की गई है.
अंजली कुमारी की शादी शिमन चौधरी के बेटे घण्टु कुमार से 30 नवंबर को हुई थी. लड़की के पिता का कहना है कि विवाह के उपरांत लड़की जब ससुराल गई तो कुछ भी खाने पीने से इंकार कर रही थी. उसके बाद लड़की को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उपचार के बाद लड़की को सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
लड़के वालों का कहना है कि 2 दिनों से लड़की को उल्टियां हो रही थी. लड़की के चाचा ने कहा कि इस बारे में उन्हें किसी भी प्रकार से लड़के वालों की तरफ से जानकारी नहीं दी गई थी. फिलहाल सदर अस्पताल में दोनों परिवार आ गए हैं और लड़के वालों को लड़की वालों ने बंधक बना लिया है.