दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
17-Jun-2020 11:21 AM
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले की जांच में पुलिस जुट गई है. सुशांत सिंह राजपूत के पिता से भी पुलिस ने पूछताछ की, जिस दौरान उनका बयान रिकॉर्ड किया गया है. सुशांत के पिता ने अपने बेटे के डिप्रेशन में होने की बात की जानकारी होने से इंकार कर दिया है. लेकिन उन्होंने यह साफ कहा है कि सुशांत इंडस्ट्री में बने हालातों से परेशान थे और उन्होंने खुद ही यह बात अपने पिता को बताई थी.
इसको भी पढ़ें: जिस घाट पर सुशांत सिंह राजपूत की मां का हुआ था अंतिम संस्कार, उसकी गंगा घाट पर किया जाएगा अस्थियों का विसर्जन
पुलिस बयान में सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने कहा है, ''पिछले कुछ महीनों में दो तीन बार सुशांत ने मुझसे कहा था कि फ़िल्म इंडस्ट्री में चल रहे टेंशन की वजह से वो लो महसूस करते है.’हालांकि जब पिता ने ये बातें सुनकर और जानकारी लेने और साथ रहने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया था. सुशांत ने अपने पिता को भरोषा दिलाया था कि वे इस दौर से खुद ही बाहर निकल आएंगें और जल्द ही सब सही हो जाएगा. सुशांत के पिता के अनुसार उनके बेटे ने परेशानी की बात कही थी, लेकिन कभी भी उसने डिप्रेशन शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था और न ही उनके पिता को बेटे के इलाज के बारे में पता था. पुलिस ने सुशांत के पिता का बयान पटना लौटने से पहले दर्ज काराया है. हालांकि जानकारी के अनुसार परिवार के सदमे में होने के कारण उनका विस्तार से बयान लेना संभव नहीं हुआ. लेकिन यदि जरुरत पड़ी तो दोबारा बयान लिया जाएगा.
परिवार वालों के साथ ही साथ सुशांत के दोस्तों को बी बयान दर्ज कराया गया है. पुलिस यह जांच में जुट गई है कि सुशांत के मौत के पीछे की वजह क्या है? क्या इंडस्ट्री पर लग रहा आरोप सही है या गलत, इसे ढूंढने में पुलिस जुट गई है.