दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Jul-2020 02:06 PM
PATNA : इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. पटना समेत कई जिलों में एपल तीन घंटों अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अलर्ट में पटना के साथ-साथ अरवल, जहानाबद, वैशाली, गया और समस्तीपुर जिले में अगले 3 घंटे के लिए बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार इन जिलों में अगले तीन घंटों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
मौसम विभाग के तरफ से जारी किए गए अलर्ट में लिखा गया है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत सभी अन्य जिलों के कुछ इलाकों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. वज्रपात को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान लोग कम से कम घर से बाहर निकलें. यदि बारिश में फंस जाते है तो किसी भी पेड़ के नीचे न रुकें.