ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गया समेत 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग...

गया समेत 19 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

26-Jun-2020 09:27 AM

PATNA : गया  समेत बिहार के 19 जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में दो से तीन घंटों अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने  गया, रोहतास, औरंगाबाद, गया, सारण वैशाली, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज खगडिया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई बांका, भागलपुर और  कटिहार  के लिए अलर्ट जारी किया है. इन जिलों के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 घंटों के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.  

news image

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार इन सभी जिलों  में 9 बजकर 20 मिनट से लेकर अगले दो से तीन घंटों में तेज हवा के साथ हल्कि से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग के तरफ से जारी किए गए अलर्ट में लिखा गया है कि अगले तीन घंटों के में गया समेत सभी अन्य जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है. 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दक्षिण बिहार से गुजर रही टर्फ ऑफ लाइन उत्तर बिहार की ओर शिफ्ट होगी. इसके साथ ही अरब सागर और बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से आ रही नमी युक्त हवाएं भी उत्तर बिहार में मिलेंगी. इस वजह से भारी बारिश स्थिति बनी हुई है.

बता दें कि आकाशीय बिजली की वजह से बिहार में पहले ही कोहराम मच गया है.  अब तक 100 से अधिक लोगों  की मौत हो चुकी है.