ब्रेकिंग न्यूज़

गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम

मैट्रिक की कॉपी जांच रहे शिक्षकों को सता रहा कोरोना का खौफ, डर के साये में बजा रहे ड्यूटी

मैट्रिक की कॉपी जांच रहे शिक्षकों को सता रहा कोरोना का खौफ, डर के साये में बजा रहे ड्यूटी

07-May-2020 08:33 AM

PATNA : बिहार में मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य बुधवार से शुरू हो गया है। बिहार के 169 सेंटर पर कॉपियों की जांच चल रही है। कॉपी जांचने पहुंचे शिक्षकों में कोरोना का खौफ भी दिखा। दोबारा शुरू हुए मूल्यांकन के पहले दिन काफी मुश्किल से शिक्षक केन्द्रों पर मूल्यांकन के लिए पहुंचे। 


पटना के मूल्यांकन केन्द्रों पर शिक्षक दूर-दूर बैठ कर कॉपी जांचते दिखे। सभी शिक्षक सैनेटाइजर, डेटॉल, सेवलॉन, मास्क और तौलिया घर से से लेकर आए थे। हालांकि सेंटर पर भी लिक्विड सोप और सैनेटाइजर आदि की व्यवस्था की गयी थी। दो-दो मीटर की दूरी पर शिक्षकों के बैठने की व्यवस्था थी।मेज-कुर्सी, दरवाजे के हैंडिल की सफाई सुबह में ही करायी गयी थी। 


इस बीच प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन में लगाए गये शिक्षकों को पांच-पांच हजार रुपये विशेष सहायता देने की मांग की है। संघ के महासचिव शंभू कुमार सिंह ने कहा कि पटना रेड जोन में है। मूल्यांकन में लगे सहायक शिक्षकों, प्रधान परीक्षकों और अन्य कर्मियों को तत्काल पांच-पांच हजार दिया जाना चाहिए।