लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
07-Sep-2020 12:05 PM
ARARIYA : अररिया जिले के फारबिसगंज-नरपतगंज के बीच राजस्थान से आये चार मार्बल व्यवसाइयों से हथियार से लैस अपराधियों ने 26 लाख रुपये लूट लिए. लूट के दौरान अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए व्यवसाई पर फायरिंग भी की.
पीड़ित व्यवसाइयों की पहचान राजस्थान के डीडवाना प्रेम प्रकाश, लोसल के जीवनराम, नेछवा के संजीव कुमार, नागौर के भगवान राम के रूप में की गई है. वारदात के बारे में बताया जा रहा है कि सभी व्यवसाई बीते 4 सितंबर को राजस्थान से फारबिसगंज के लिए निकले थे. इसी क्रम में करीब आधा दर्जन अपराधियों ने सभी व्यवसाइयों को घेर लिया और 26 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया.
बाद में जान बचाकर सभी व्यवसाई किसी तरह फारबिसगंज थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस भी सभी पीड़ितों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुट गई है. पीड़ित व्यवासियों ने बताया कि वे लोग मार्बल का बिज़नस करते हैं. भारत-नेपाल क्षेत्र होने के नाते फारबिसगंज में मार्बल के बिजनेस के लिए प्लॉट के लिए रुपये लेकर आ रहे थे लेकिन फारबिसगंज-नरपतगंज के बीच आधा दर्जन हथियार से लैस अपराधियों ने उन लोगों के रुपये लूट लिए और उन लोगों पर फायरिंग भी की. वे लोग किसी तरह बाल-बाल बच गए लेकिन घटना के बाद सभी व्यवासियों में दहशत व्याप्त है.