राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
14-Nov-2021 01:13 PM
PATNA : पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद रिंटू सिंह की हत्या के मामले में गंभीर आरोप झेल रहीं बिहार सरकार के मंत्री लेसी सिंह को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला था. तेजस्वी यादव के निशाने पर जेडीयू ने पलटवार किया है. जनता दल यूनाइटेड संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी को जवाब दिया है. कुशवाहा ने कहा है कि बिहार में अब ऐसी सरकार नहीं है जो अपराधियों को संरक्षण देती हो. बिहार में सुशासन है और नीतीश कुमार की सरकार में दोषी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ एक्शन जरूर होता है.
तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिसे जैसी ट्रेनिंग मिलती है, वह वैसे ही बात करता है. तेजस्वी के माता-पिता के शासनकाल में इस तरह की घटनाएं आम बातें थी. बिहार में अपराधियों को सत्ता से संरक्षण मिलता था, लेकिन हमारी सरकार में कोई भी व्यक्ति दोषी हो, उसके ऊपर कार्यवाही होनी तय है. पूर्णिया में पूर्व जिला पार्षद की हत्या को लेकर जो कोई भी दोषी होगा वह नहीं बचेगा.
इतना ही नहीं उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए पुलिस वालों पर ठीकरा फोड़ा है. कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने शराबबंदी जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया, लेकिन कुछ पुलिस वाले उसे असफल करने में लगे हुए हैं. जो लोग भी इसमें शामिल हैं, सरकार उन पर जरूर कार्रवाई जरूर करेगी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार किसी व्यक्ति का कद देखकर एक्शन नहीं लेती, बल्कि दोषियों के ऊपर गाज गिरना तय है.