ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, 16 करोड़ नौकरी दिये जाने के वादे का क्या हुआ?

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, 16 करोड़ नौकरी दिये जाने के वादे का क्या हुआ?

26-Sep-2022 02:25 PM

PATNA: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा देशवासियों से किया था। देश के प्रधानमंत्री बने 8 साल हो गये। उस हिसाब से 16 करोड़ नौकरी की व्यवस्था उन्हें करनी चाहिए थी। जो आजतक नहीं हुआ। अब आगे होगा भी कि नहीं यह कह पाना मुश्किल है। 


जबकि बिहार में एनडीए से टूट के बाद बनीं महागठबंधन की नई सरकार लोगों को रोजगार देने का काम कर रही है। हाल ही में कई अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र भी बांटे गये हैं। शिक्षक नियोजन किया गया और आगे भी किया जाएगा। अगले चरण में पहले उच्च विद्यालय की बहाली होगी उसके बाद फिर प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों को बहाल किया जाएगा। लाखों बहाली बिहार में होगी जिसमें महीनों लग सकते हैं। 


एक बार फिर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मीडिया से कहा कि आप लोगों को 16 करोड़ नौकरी देने का वादा करने वालों को तलाशना चाहिए..आठ साल हो गये कहां है वो 16 करोड़ नौकरियां एकदम से गायब ही हो गया है कि जमीन पर आएगा भी कि नहीं यह बड़ा सवाल है। मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार में शिक्षक नियुक्ति का काम नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूरा होगा। बेरोजगारों के प्रति संकल्प है वो सब पूरा होगा। बोलने वाले को बोलने दीजिए। लाखों नियुक्तियां होने वाली है। लेकिन 16 करोड़ पर चर्चा कोई नहीं कर रहा है मीडिया भी नहीं कर रही है यह बहुत दुख की बात है।


वहीं बीजेपी के बारे में चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा जन्ममोती दंगाई है यानी जन्म लेते ही जहां दंगाई सिखाया जाता है वह यही पार्टी है। भाजपा शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार हुए है। मुछ रखने पर पिटाई हुई है बारात घोड़ी पर नहीं ले जा सकते हैं। एक से एक उदाहरण है ऐसे नजीर पेश किये है इन दंगाईयों ने। ऐसे दंगाईयों के हमले का क्या मतलब है। बिहार में नीतीश कुमार साथ उनका गठबंधन था और बिहार में उनकी सरकार थी तब कल तक तो बिहार में मंगल राज था लेकिन आज बीजेपी वाले कहते हैं बिहार में जंगलराज हो गया है। बीजेपी पर हमला बोलते हुए मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि आप कहे तो नीति हम करे तो राजनीति।