मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली
18-Jul-2022 10:05 AM
DELHI : संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है. सत्र की शुरुआत के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जब संसद भवन पहुंचे तो उन्होंने अपना संदेश दिया है. प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के मानसून सत्र को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का चुनाव इसी सत्र के दौरान पूरा करा लिया जाएगा. आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इस लिहाज से यह सत्र बेहद महत्वपूर्ण है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश की शुरुआत इस बात से की है कि दिल्ली में भले ही अब अब मौसम बदल रहा हो, लेकिन संसद के बाहर और अंदर दोनों जगहों पर गर्मी देखने को मिलेगी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौर में 15 अगस्त और आने वाले 25 सालों का एक खास महत्व है. हमारा देश स्वतंत्रता के 100 साल पूरे करेगा और इस यात्रा को तय करने के लिए हमने कई संकल्प लिए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि संसद के सत्र के दौरान सभी प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का ज्ञान होना चाहिए. इतना ही नहीं सत्र की कार्यवाही कैसे बेहतर तरीके से चले इसे सभी को सुनिश्चित करना होगा. सदन को प्रोडक्टिव और फ्रूटफुल बनाए रखने के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को योगदान करना होगा.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...