ब्रेकिंग न्यूज़

50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार के नए गवर्नर सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, इस दिन लेंगे शपथ बिहार से झारखंड भेजी जा रही 1400 किलो नकली पनीर और 90 किलो घी जब्त, यहां खपाने की थी तैयारी

मनोज झा को धमकी देने वाले को पप्पू की चेतावनी, कहा-राजद सांसद के साथ हैं हम..कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता

01-Oct-2023 05:15 PM

By First Bihar

PATNA: कुआं ठाकुर का कविता को लेकर सप्ताहभर से कई नेता राजद सांसद मनोज झा पर हमलावर हैं। बीजेपी के विधायक राघवेंद्र प्रताप ने धमकी देते हुए कहा था कि एक सेकंड नहीं लगेगा और ठाकुर आपकी गर्दन उतारकर आपके हाथ में रख देंगे। वही पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा था कि अगर मेरे सामने कोई इस तरह का बयान दिया होता तो मैं जीभ खींचकर अध्यक्ष के कुर्सी की ओर उछाल देता। 


जबकि पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने यह कहा था कि ठाकुरों के प्रति अगर मेरे सामने कोई ऐसा बयान दिया होता तो मैं उसकी औकात बता देता। मेरे सामने बोलते तो पटककर मुंह तोड़ देते। इस तरह के विवादित बयानों के बीच जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव राजद सांसद मनोज झा के समर्थन में उतर आए हैं। पप्पू यादव ने कहा कि हम और हमारी पार्टी जाप मनोज झा के साथ खड़ी है। ऐसे में मनोज झा का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। 


मनोज झा के खिलाफ बोलने वाले नेताओं के बारे में पप्पू यादव ने कहा कि इस दुनिया में हमेशा कमजोर लोग ही कायरों की भाषा का उपयोग करते हैं। आज तक जितनी फिल्में बनाई गयी उसमें ठाकुर का रौल विलेन के तौर पर दिखाया गया है। जब फिल्म का हीरो ठाकुर की पिटाई करता है तो दर्शक ताली बजाते हैं। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि हम मनोज झा के साथ खड़े हैं। मनोज झा ने किसी जाति विशेष पर बयान नहीं दिया है। उनके बयान को कुछ लोगों ने तोड़ मरोड़ कर पेश किया है। 


जाप सुप्रीमो ने कहा कि किसी जाति विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का उनका कोई इरादा नहीं था। मनोज झा के खिलाफ जिन लोगों ने बयान दिया है उससे समाज की विकृतियां सामने आ गई है। बीजेपी के नेताओं ने जीभ और गर्दन काट देने तक की बात कही है। बीजेपी के लोग तो सदन में भी उग्रवादी कहकर धमकी दे रहे थे। ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। पप्पू यादव ने कहा कि मनोज झा के साथ हम हैं और हमारी पार्टी भी साथ खड़ी है। मनोज झा का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।