Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
19-May-2024 02:32 PM
By First Bihar
DESK : पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने घरेलू मतदान सुविधा का इस्तेमाल करके अपना वोट डाला है। दिल्ली चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बुजुर्ग मतदाताओं और दिव्यांगों के लिए घर पर मतदान की सुविधा शुरू की है, जो 24 मई तक चलेगी।
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र में घरेलू मतदान सुविधा का लाभ उठाया और 17 मई को अपने घर से ही वोट डाला है। पूर्व उप राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने गुरुवार को यानी पहले ही दिन अपना वोट डाला। जबकि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने शनिवार को अपना मतदान किया। डॉ. मनमोहन सिंह के साथ उनकी पत्नी गुरुशरण कौर ने भी घर से ही मतदान किया है।
चुनाव कार्यालय के आंकड़ों से पता चलता है कि शुक्रवार को घर पर मतदान का दूसरा दिन था। मतदान सुविधा के संचालन के तहत दिल्ली के सभी सात संसदीय क्षेत्रों के 1,409 मतदाताओं ने अपने निवास स्थान से मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया। पश्चिमी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक भागीदारी देखी गई। जहां कुल 348 मतदाता थे। जिनमें से 299 वरिष्ठ नागरिक थे।
उधर, इससे पहले शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी रैली को संबोधित किया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के लिए बीजेपी प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह चुनाव गरीबों और मध्यम वर्ग को उनकी संपत्ति छीनने की साजिश करने वाली ताकतों से बचाने के लिए है। उन्होंने कहा कि भारत को एक मजबूत सरकार की जरूरत है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे इस देश की सेवा के लिए चुना गया है।