Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर
19-Jan-2020 04:32 PM
PATNA: जल जीवन हरियाली पर अपनी मानव श्रृंखला के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब तक के सारे रिकार्ड तोड़ देने का दावा किया है. सरकार पहले से 16 हजार 443 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाने का दावा कर रही थी. आज नीतीश बोले कि उन्होंने दावे का भी रिकार्ड तोड़ दिया है. बिहार में इस दफे 18 हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बन गयी, जिसे 5 करोड़ 16 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए.
नीतीश कुमार के हैरत अंगेज दावे
बिहार की कुल आबादी तकरीबन 12 करोड़ है. इनमें से एक करोड़ से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो या तो काफी वृद्ध हैं या फिर नवजात शिशु है. सरकारी गैर सरकारी आंकडा बताता है कि बिहार के तकरीबन 30 फीसदी लोग रोजी-रोटी की तलाश में बाहर रहते हैं. यानि सूबे में तकरीबन 7 करोड़ लोग बचते हैं. नीतीश कुमार कह रहे हैं कि उनमें से 5 करोड़ 14 लाख लोग मानव श्रृंखला में खड़े हो गये.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इस ऐतिहासिक मानव श्रृंखला के लिए लोगों को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा है कि 18 हजार 34 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला में 5 करोड़ 16 लाख 71 हजार 389 लोग शामिल हुए. नीतीश कह रहे हैं कि ये मानव श्रृंखला पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और दूसरे सामाजिक सुधार के लिए जागरूकता फैलाने में मील का पत्थर साबित होगी.
आज जल-जीवन-हरियाली अभियान तथा नशा मुक्ति अभियान के पक्ष में तथा बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरोध में 5,16,71,389 बिहारवासियों ने ऐतिहासिक 18,034 कि.मी. लंबी मानव शृंखला बनाई। (1/3)https://t.co/eTSH2ZAdXe#BiharHumanChain2020 #ManavShrinkhala2020 #JalJivanHariyali #मानव_शृंखला pic.twitter.com/BSwwbQ5SjU
— Nitish Kumar (@NitishKumar) January 19, 2020
बड़ा सवाल-सरकार ने एक-एक आदमी को कैसे गिन लिया
नीतीश कुमार और उनका पूरा प्रशासनिक तंत्र मानव श्रृंखला में शामिल होने वाले एक-एक आदमी की संख्या बता रहा है. हर जिले में कितने लोग लाइन में खड़े थे ये बताया जा रहा है. सवाल ये है कि सरकार के पास ऐसी कौन सी तकनीक थी जिससे उसने एक-एक आदमी को गिन लिया. सरकारी ड्रोन और हेलीकॉप्टर भी सिर्फ पटना और आस-पास के इलाकों में उड़़े. लेकिन ड्रोन और हेलीकॉप्टर के सहारे आदमी को गिन पाना संभव नहीं है. जानकार बता रहे हैं कि जिन सरकारी अधिकारियों पर मानव श्रृंखला को सफल बनाने की जिम्मेवारी थी उन्होंने अपनी मनमाफिक तादाद लिख कर सरकार को भेजी. सरकार ने उन्हीं आंकडों के आधार पर रिकार्ड तोड़ने का दावा कर दिया.