ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: पशु चोरी को लेकर हुई हिंसा में एक की मौत, पुलिस पर पथराव के बाद स्थिति तनावपूर्ण

Bihar Crime News: छपरा के अही टोली में पशु चोरी के बाद हिंसा, जाकिर कुरैशी की मौत, नेहाल कुरैशी की हालत नाजुक। पुलिस पर भी पथराव...

Bihar Crime News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के छपरा में नगर थाना क्षेत्र के अही टोली में पशु चोरी की घटना ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चोरी किए गए पशु कसाई टोली में मिले, जिससे गुस्साए स्थानीय लोगों ने दो भाइयों, जाकिर कुरैशी और नेहाल कुरैशी की जमकर पिटाई कर दी। इस हिंसा में जाकिर कुरैशी की मौत हो चुकी है, जबकि नेहाल कुरैशी बेहोश हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन जाकिर की जान नहीं बचाई जा सकी।


घटना की सूचना फैलते ही खनुआ क्षेत्र में लोगों ने उग्र प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया है और इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है।


ज्ञात हो कि खानवा नाले के आसपास कसाई और कुंजर समुदाय के लोग रहते हैं, जहां पहले भी पशु चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त की शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इस घटना ने स्थानीय समुदायों के बीच तनाव को और भी बढ़ा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि पशु चोरी की यह घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन जिम्मेदार है।


इसके अलावा जिला प्रशासन ने स्थिति को संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है। स्थानीय लोग और प्रशासन दोनों ही इस मामले को जल्द सुलझाने की कोशिश में जुटे हैं, ताकि इलाके में शांति बहाल हो सके। लोगों से अपील की जा रही है कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की हिंसा में शामिल न हों।

रमेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट