ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

SAMASTIPUR: बिहार में अपराधी बेलगाम, कोल्ड ड्रिंक और सिगरेट मांगने के बाद दुकानदार को मारी गोली

समस्तीपुर के बेलगाम अपराधियों ने दुकानदार से माजा और सिगरेट लेने के बाद सीने में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। वही युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली गांव में रविवार की दोपहर बदमाशों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल की पहचान गांव के अर्जुन राय के बेटे जय राम सत्यम के रूप में की गई है। युवक को सीने में एक गोली लगी है। घटना की सूचना पर जुटे लोगों ने उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों की टीम में पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है।


घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। मौके से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है। जख्मी युवक के पिता अर्जुन राय ने कहा कि दोपहर में मेरा बेटा अपने किराना दुकान पर बैठा था। इसी दौरान 3 युवक 2 बाइक पर सवार होकर आया। पहले उसने माजा (कोल्ड ड्रिंक) मांगा। 3 सिगरेट भी लिया और वहां से चला गया। इसी दौरान मेरा बेटा सत्यम परवल बेचकर दुकान पर आया था। 


जख्मी के पिता ने कहा कि सत्यम ने मुझे कहा कि आप जाकर आराम कीजिए। इसी दौरान मेरे बेटे ने बताया कि गोली लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी भागने लगे इस दौरान अपराधी की एक स्प्लेंडर बाइक भी मौके पर छूट गई। अपराधियों में से एक ही पहचान बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। जबकि अन्य 2 की पहचान नहीं हो पाया है। 


घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश गाछी की ओर फरार हो गए। एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि किराना दुकान पर दुकानदार के बेटे को गोली लगी है। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से एक स्प्लेंडर बाइक भी बरामद की गई है। जो आरोपी का बताया गया है। पुलिस अपराधियों को चिन्हित कर लिया है जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता