ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

BIHAR: समस्तीपुर सदर अस्पताल के गेट पर बेहोश युवती को छोड़ दो युवक फरार, इलाज के दौरान मौत

बताया जाता है कि लड़की ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसे अस्पताल के गेट पर छोड़कर दो युवक फरार हो गया। जिसके बाद इमरजेंसी वार्ड में उसे एडमिट कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

bihar
जांच में जुटी पुलिस
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर सदर अस्पताल के मुख्य गेट पर रविवार की शाम दो अनजान बाइक सवार युवकों ने एक युवती को छोड़ वहां से फरार हो गये। दोनों लड़को को भागते देख अस्पताल गेट के बाहर मौजूद गार्ड और लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन तब तक दोनों के वहां से फरार हो गये। इसके बाद लड़की को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 


बताया जा रहा है कि लड़की ने जहरीला पदार्थ खाया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी थी। इमरजेंसी वार्ड में मौजूद कर्मी के अनुसार मरने से पहले लड़की ने अपना नाम खुशबु कुमारी  विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी गंगा प्रसाद सिंह की पुत्री के रूप में बताया था। डॉक्टरों के द्वारा उसे बचाने का काफी भरसक प्रयास किया गया। लेकिन कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो गई।


इसके बाद लड़की के बताये पते पर संपर्क करने पर उसके जीजा सदर अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बताया की खुशबु समस्तीपुर में ही डेरा लेकर पढ़ती थी। वहां यहां कैसे आयी और उसकी मौत कैसे हुई कुछ भी जानकारी नहीं मिल पा रही है। इधर पुलिस ने उसके शव को जब्त कर पोस्मार्टम के लिये भेज दिया है। इस संबंध में सदर एसडीओ संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती के मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। उसके परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता