ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar News: हाईकोर्ट फर्जी नियुक्ति घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का जखीरा बरामद

Bihar News: पटना पुलिस ने हाईकोर्ट में फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए दो युवकों से लाखों की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी सुभाष चंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो साल से फरार था।

हाईकोर्ट घोटाला, फर्जी नियुक्ति पत्र, सुभाष चंद्रा गिरफ्तार, पटना पुलिस, नौकरी घोटाला, Bihar crime news, fake job scam, Patna High Court, forgery, subhash chandra arrest, फर्जी दस्तावेज, नौकरी फर्जीवा
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar News: हाईकोर्ट में नौकरी का सपना दिखाकर दो युवकों से लाखों की ठगी करने वाला ठग आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। मसौढ़ी के सगुनी गांव निवासी सुभाष चंद्रा उर्फ सुभाष चंद्रवंशी उर्फ सुभाष चंद्र बोस उर्फ गार्ड साहब को पटना पुलिस ने गोपालपुर थानांतर्गत चक बैरिया से गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, दो वर्ष पूर्व सुभाष ने पटना हाईकोर्ट में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर चिंटू कुमार और श्रवण कुमार को नौकरी दिलाने के नाम पर दो-दो लाख रुपये वसूले थे। इसके बाद वह फरार हो गया था।


गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, तो वहां से पटना हाईकोर्ट के फर्जी छह आईडी कार्ड, दो टंकित फर्जी लेटरपैड, जिला एवं सत्र न्यायालय के दो फर्जी प्रवेश पत्र, फर्जी नियुक्ति पत्र, शपथ पत्र, फर्जी स्वास्थ्य प्रमाणपत्र, अभ्यर्थियों के शैक्षणिक व औपबंधिक प्रमाणपत्र समेत कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए।


कोतवाली थानेदार राजन कुमार ने बताया कि यह एक संगठित गैंग का मामला है, जिसमें सुभाष मुख्य सरगना है। हाईकोर्ट में फर्जी आईडी के साथ पकड़े गए दो युवकों में से एक ने आत्महत्या कर ली थी, जबकि दूसरा अब भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। सुभाष से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। मामले में कोतवाली थाने में पहले से ही एफआईआर दर्ज है, जिसकी जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।



टैग्स

संबंधित खबरें