ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

मानव श्रृंखला के गीतों पर झूम उठे BDO, अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहे साहेब, देखें VIDEO

19-Jan-2020 05:40 PM

PATNA : रविवार को रिकार्ड तोड़ मानव श्रृंखला बनायी गयी। सीएम नीतीश कुमार ने खुद दावा किया है कि इस बार अब तक की सबसे सफल मानव श्रृंखला बनायी गयी है। सरकार का दावा है कि 18हजार किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनायी गयी और इसमें पांच करोड़ से ज्यादा लोग कतारों में खड़े हुए। इतनी सफल मानव श्रृंखला का श्रेय अधिकारियों को दिया जाना लाजिमी है। आइए अब आपको एक ऐसे अधिकारी से मिलवाते हैं जिन्होनें मानव श्रृंखला को सफल बनाने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। साहेब इतना नाचे कि पूरे बिहार में वायरल हो गए हैं।


अरवल के करपी ब्लॉक के बीडीओ साहेब प्रभाकर कुमार का वीडियो मानव श्रृंखला की अपार सफलता के दावों के बीच खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो दरअसल मानव श्रृंखला के एक दिन पहले का है जब पूरे जिले में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा था। जगह-जगह लोगों को अलग-अलग तरीकों को मानव श्रृंखला में शामिल होने की अपील की जा रही थी। कलाकारों को भी मैदान में उतार रखा गया था। इसी बीच कलाकारों ने कुछ ऐसी तान छेड़ी की बीडीओ साहेब झूमने से खुद को रोक नहीं पाए। जम कर नाचे बीडीओ साहेब ओर लोगों को संदेश भी दिया।


दरअसल कलाकार भोजपुरी में गा-गाकर लोगों से अपील कर रहे थे। कलाकार पूरी लय में गा रहे थे कि 'मानव श्रृंखला के सफल बनइह, श्रृंखला बनइह, मानव श्रृंखला बनइह, हथवा से हथवा जोड़इय हो, 19 जनवरी के रोडवा पर अइह हो भइया, मानव श्रृंखला बनइह।' इसी बीच बी़च बीडीओ साहेब भी झूमने लगे तो कलाकारों का उत्साह भी दोगुना-तिगुना हो गया।वे भी सुर-लय और ताल में गाने लगे। फिर क्या थी इस ऐतिहासिक मानव श्रृंखला के ऐतिहासिक पलों में बीडीओ साहब का नाम भी दर्ज हो गया।


ऐसा नहीं है बीडीओ साहेब का डांस वायरल हो गया तो वे चर्चा में आ गए। बीडीओ प्रभाकर कुमार लगातार मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए जी जान लगा रहे थे। लगातार बैठकों के जरिए उन्होनें अपने मातहतों को इसे सफल बनाने का पूरा निर्देश दे रखा था। बीडीओ साहेब ने जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और सरकारी कर्मियों से लगातार संपर्क बनाए रखा है फीडबैक लेते रहे। इन सब के बीच बीडीओ साहेब के ठुमके ने तो सोने पर सुहागा कर दिया। अब वे वायरल हैं चर्चा में हैं।


अब सरकार की मानव श्रृंखला के सफलता के रिकार्ड तोड़ दावों के बीच ऐसे अधिकारियों को प्रोत्साहित किया जाना लाजिमी है। बीडीओ साहेब ने खुद की ड्यूटी काफी तत्परता से निभायी बल्कि यूं कहें कि वे दो कदम आगे बढ़ गए। सार्वजनिक तौर पर ठुमके लगाने पर अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि अक्सर मीडिया और आम लोगों के निशाने पर आ ही जाते हैं लेकिन बीडीओ साहेब के जज्बें को सलाम है।