पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
19-Jan-2020 01:39 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार में जल-जीवन-हरियाली और नशा मुक्ति के समर्थन के साथ-साथ बाल विवाह और दहेज प्रथा को मिटाने के लिए बने आज ऐतिहासिक मानव श्रृंखला में एक बड़ी घटना घटी. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है दरभंगा से जहां मानव श्रृंखला में हिस्सा ले रहे एक सरकारी टीचर की मौत हो गई. इस घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इसको भी पढ़ें: मानव श्रृंखला में शामिल महिला की मौत, गई थी जीविका दीदी के साथ
देखिये वीडियो:
लाइन में खड़ा रहने के दौरान गई जान
घटना दरभंगा जिले के केवटी थाना इलाके की है. जहां मानव श्रृंखला में हिस्सा ले रहे एक सरकारी टीचर की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक की पहचान मोहम्मद दाऊद के रूप में की गई है. मृतक दिघीयार उर्दू विद्यालय में शिक्षक थे. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि सरकारी शिक्षक लाइन में खड़े थे. उसी दौरान उनकी जान चली गई.
ये भी पढ़ें - मानव श्रृंखला में शामिल हुए आरजेडी MLA, राजद विधायक ने तेजस्वी और लालू यादव को बताया पागल !
हार्ट अटैक से हुई मौत
दरभंगा जिलाधिकारी ने सरकारी शिक्षक की मौत की पुष्टि की है. मिली जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से शिक्षक की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि उर्दू शिक्षक मोहम्मद दाऊद लाइन में खड़े थे, तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया. जिसके कारण उन्होंने दम तोड़ दिया. मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक शिक्षक की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया.