ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल

बगहा की नासरीन प्रवीण ने बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स परीक्षा में 477 अंक के साथ राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। सिलाई मास्टर की बेटी अब सरकारी वकील बनना चाहती हैं।

बिहार न्यूज
टॉपर बनीं नासरीन प्रवीण
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BAGAHA: बगहा की बेटी नासरीन प्रवीण ने बिहार इंटर आर्ट्स परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया है। वह उत्तर बिहार की टॉपर भी बनी हैं।


नासरीन प्रवीण पटखौली थाना क्षेत्र के बोरवल नरवल गांव की निवासी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई गांव के ही 10+2 स्कूल से पूरी की। उनके पिता अब्दुल्लाह पेशे से सिलाई मास्टर हैं।


नासरीन ने 477 अंक प्राप्त कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।


नासरीन का सपना आगे चलकर सरकारी वकील बनने का है। उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।