ब्रेकिंग
दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सफल

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड ने 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया. रिजल्ट बिहार बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Bihar Board 12th Result 2026
इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने तय समय पर  इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इंटर की परीक्षा में 85.19 प्रतिशत छात्र-छात्रा उत्तीर्ण हुए हैं। 86.23 लड़कियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है जबकि छात्रों का प्रतिशत 84 है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में 26 अभ्यर्थी टॉपर हुए हैं। आर्ट्स और कॉमर्स में छात्राएं स्टेट टॉपर हुई हैं जबकि साइंस में छात्र ने बाजी मारी है।


इस इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्द्र और बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। बिहार बोर्ड के परीक्षार्थी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://interbiharboard.com या https://www.bsebexam.com पर नतीजे देख सकते हैं।


परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in  पर जाएं। होमपेज पर "Bihar Board Intermediate Result 2026" लिंक पर क्लिक करें। रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) दर्ज करें। इसके बाद 'Submit' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी। भविष्य के लिए मार्कशीट को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।


बता दें कि परीक्षा में पूरी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने टॉपर्स का कड़ाई से वेरिफिकेशन किया गया। संभावित टॉपर्स को पटना बुलाकर उनके इंटरव्यू और हैंडराइटिंग का मिलान किया गया था।  करीब 13 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, 12वीं कक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 30% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें