अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Dec-2020 02:36 PM
PATNA : पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बिहार में भी सियासी चर्चा छिड़ गई है हालांकि चर्चा के केंद्र में एक तरफ जेडीयू की तरफ से बंगाल चुनाव में 75 उम्मीदवारों को उतारा जाना है तो वही दूसरी तरफ प्रशांत किशोर को लेकर भी जेडीयू ममता बनर्जी को सलाह दे रहा है. विधानसभा चुनाव के पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 'दुआरे-दुआरे सरकार अभियान की शुरुआत की है, लेकिन अब जेडीयू इस कार्यक्रम पर सवाल खड़े कर रहा है.
जेडीयू ने ममता बनर्जी को नसीहत दी है कि वह प्रशांत किशोर जैसे लोगों से बचकर रहे. जेडीयू नेता अजय आलोक ने पीके का नाम लिए बगैर ट्वीट करते हुए लिखा है. यह दूसरा मौका है जब प्रशांत किशोर पर बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जेडीयू ने तंज कसा है. इसके पहले जब बिहार चुनाव नतीजों के बाद प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी थी तब जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पीके पर हमला बोला था, हालांकि बाद में उन्होंने प्रशांत किशोर को लेकर किया गया ट्वीट हटा भी दिया था, लेकिन अब अजय आलोक ने पीके का नाम लिए बगैर ममता बनर्जी को सलाह दी है.
ममता का 'दुआरे-दुआरे सरकार
टीएमसी के लिए काम कर रहे प्रशांत किशोर ने विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर अभियान शुरू किया है. उसका नाम है 'दुआरे-दुआरे पश्चिम बोंगो सरकार' (हर द्वार बंगाल सरकार) दिया. यह अभियान एक दिसंबर से शुरू हो गया है जो 30 जनवरी तक चलेगा. इस अभियान के तहत 20 हजार शिविरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है. इन शिविरों के जरिए 11 ममता बनर्जी की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.