दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
28-Jun-2020 12:51 PM
By Prashant
DARBHANGA: कभी हमने फिल्मी पर्दे पर देखा कि 'मिर्च मसाला' में महिलाएं किस तरह से अपनी रक्षा के लिए सूबेदार के खिलाफ मिर्च पावडर का इस्तेमाल करती हैं। दरभंगा में ये सीन रियल में देखने को मिला है हालांकि महिलाओं ने यहां अपनी बचाव में नहीं बल्कि लड़ाई-झगड़े में इसका इस्तेमाल किया है। मिर्च पावडर से हमले में एक महिला समेत तीन लोगों की तबीयत बिगड़ गयी है। मामला अब पुलिस तक जा पहुंचा है।
जिले के सिमरी थानाक्षेत्र के कंसी गांव के महतो टोला में दो पक्षों में हिसक झड़प हो गई। इस दौरान मिर्च पाउडर से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमे एक महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सभी को सिंहवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके से पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया । इसमें सुरेश महतो, रामबाबू महतो, ममता देवी, पुतुल देवी व मुकेश महतो शामिल हैं। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने पकड़े गए सभी पांच लोगों को जेल भेज दिया।घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें दोनों तरफ के 15 लोगों को आरोपित किया गया है।
सुरेश महतो की पत्नी ममता देवी ने सुंदरी देवी, दिनेश महतो, सुरेश महतो, रामबाबू महतो, श्याम महतो, सत्यनारायण महतो, कौशल्या देवी, चांदनी देवी को आरोपित कर हरवे-हथियार से लैश होकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। कहा कि आरोपितों ने उनके ऊपर लाल मिर्च पाउडर फेंककर जख्मी कर दिया। घर में रखे जेवर, नकदी सहित हजारों के कीमती सामान ले गए और उन्हें हमले में अर्धनग्न कर दिया गया।
इधर, जख्मी सुरेश महतो ने ममता देवी, पुकार महतो, सुरेश महतो, रमेश महतो, पप्पू महतो, संजय महतो,मुकेश महतो, पुतुल देवी को आरोपित कर रॉड से जानलेवा हमला कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घर से 40 हजार नकदी, जेवर, मंहगे कपड़े लूटने की बात कही है। थानाध्यक्ष हरिकिशोर यादव ने बताया कि दोनों तरफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।