ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की धुनाई, फिर कराई शादी

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की धुनाई, फिर कराई शादी

10-Jul-2020 03:57 PM

KAIMUR: जहां कोरोना संकट के बीच  प्रेमी को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव जाना महंगा पड़ा. लड़की के घरवालों की नजर उसपर पड़ गई और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद मामला महिला थाने पहुंचा और दोनों की शादी कर दी गई. 

मामला कैमूर के चांद थाना इलाके के बघेला गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भेरी गांव के रहने वाले  अरविंद राम का प्रेम प्रसंग बघेला गांव की अनीता के साथ लंबे समय से चल रहा था. शुक्रवार की सुबह अरविंद अपनी प्रेमिका से मिलने बघेला पहुंच गया. घेला गांव में पोखरा किनारे दोनों को लड़की के घरवालों ने देख लिया, जिसके बाद लड़के की जमकर पिटाई कर दी.

प्रेमी को गंभीर हालत में देखकर प्रेमिका उसके पीछे-पीछे सदर अस्पताल भभुआ पहुंच गई थी. जिसके बाद मामला चांद थाने पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को महिला थाने में भेज दिया. महिला थाने की पहल के बाद दोनों पक्षों में सहमति हो गई और फिर महिला थाना परिसर स्थित कोटेश्वर शिव मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.