ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का हिन्दुत्ववादियों पर बड़ा हमला, कहा.....

महात्मा गांधी के पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का हिन्दुत्ववादियों पर बड़ा हमला, कहा.. जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं!

30-Jan-2022 10:35 AM

DESK : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें याद करते हुए हिन्दुत्व का एजेंडा चलाने वालों पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि एक हिन्दुत्ववादी ने ही गांधी जी को गोली मारी थी. उन्होंने लिखा है कि सभी हिन्दुत्ववादियों को लगता है कि अब गांधी जिंदा नहीं हैं लेकिन वो आज भी जिंदा हैं.


राहुल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है, "एक हिंदुत्ववादी ने गाँधी जी को गोली मारी थी. सब हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गाँधी जी नहीं रहे..जहाँ सत्य है, वहाँ आज भी बापू ज़िंदा हैं!#GandhiForever राहुल गांधी ने राजघाट पर जाकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी.

news image


बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 74वीं पुण्य तिथि है. आज ही के दिन यानी 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे नाम के शख्स ने गांधी को गोली मार कर कत्ल कर दिया था. आज बापू की पुण्यतिथि पर हर कोई उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है. 


पूरी दुनिया को अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले को खुद हिंसा का शिकार होना पड़ा. बताया जाता है कि 30 जनवरी के दिन बापू प्रार्थना के लिए जा रहे थे. उसी वक्त नाथूराम गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और उन्हें कत्ल कर दिया.