ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: शादी करने के लिए हॉस्पिटल से कोरोना पॉजिटिव युवक भागा, साथ में...

बिहार: शादी करने के लिए हॉस्पिटल से कोरोना पॉजिटिव युवक भागा, साथ में तीन और भागे मरीज

30-Jun-2020 08:32 AM

MADHUBANI:  कोरोना पॉजिटिव युवक शादी करने के लिए हॉस्पिटल से भाग गया. जिसके बाद हॉस्पिटल से लेकर उसके गांव तक हड़कंप मच गया. यही नहीं उसके साथ में तीन और कोरोना के मरीज भागे हैं. एक साछ चार कोरोना पॉजिटिव मरीजों के भागने से हड़कंप मच गया है. यह घटना मधुबनी जिले का है.

भागे कोरोना के चार मरीज

मुखिया रामनाथ चौधरी ने इसके बारे में बताया कि कोरोना सेंटर से भागकर 4 मरीज गांव आ गए थे. इनमें दो संक्रमित मरीज दिल्ली और पटना भाग गए हैं. दो संक्रमित मरीज गांव में ही घूम रहे हैं, इनमें से एक युवक की शादी आज होने वाली है. 

कुछ दिन पहले ही मिले थे संक्रमित

बताया जा रहा है कि मैलाम में कुछ दिनों के अंदर 20 कोरोना संक्रमित मरीज मिले. जिसके बाद संक्रमित मरीजों को रामपट्टी में बने कोविड-19 केयर सेंटर के आइसोलेशन में भर्ती करवाया जाना था. लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने से पहले ही 2 दोनों पॉजिटिव मरीज हॉस्पिटल से भाग निकले. मुखिया के द्वारा बीडीओ और थानाध्यक्ष को भी इस संबंध में जानकारी दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम और चौकीदार के अनुरोध के बाद भी दोनों मरीज घर से बाहर नहीं निकले.  इसके बारे में बीडीओ राजेश्वर राम ने बताया कि दो मरीजों के गांव आने की सूचना मिली है. थानाध्यक्ष को भी जानकारी दे दी गई है. बता दें कि 15 जून को झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल कैंपस स्थित कोविड केयर सेंटर से तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज भाग गए थे.