बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
11-Sep-2023 11:05 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां छठिहरी के दौरान हर्ष फ़ायरिंग में गोली लगने से एक बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया। घटना के बाद गोली लगे बच्चे को आनन -फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लाए । जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, जिले मेंछठिहारी के दौरान हुए हर्ष फायरिंग में एक 8 वर्षीय बालक की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र के कोरियारी विशुनपुर गांव की बताई जा रही है। मृतक कमलेश पासवान का 8 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार है। मृतक के पिता कमलेश पासवान ने बताया कि उसके गोतिया के घर में बच्चे का जन्म हुआ था। उसी का छठिहारी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी गांव के लोगों को भोज का निमंत्रण दिया था। जिसमें खान-पान का कार्यक्रम चल रहा था।
इसी दौरान गांव के कुछ युवक भोज के दौरान फायरिंग करने लगा जिससे पास खड़े बालक के सिर में गोली लग गई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे इलाज के लिए बिहार शरीफ सदरअस्पताल ले गया।जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अस्पताल से लेकर घर चले गए। इसके बाद परिजन इसकी सूचना पुलिस को दी।
इधर, घटना के बाद पुलिस गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए दो आरोपियों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर थाना लाई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।