ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

मां के निधन के बाद बेटे की मौत, घर से एक साथ निकली दोनों की अर्थी, साथ हुआ अंतिम संस्कार

मां के निधन के बाद बेटे की मौत, घर से एक साथ निकली दोनों की अर्थी, साथ हुआ अंतिम संस्कार

04-Jun-2023 10:19 PM

By DEEPAK RAJ

BAGAHA: मां के निधन का सदमा बेटा बर्दाश्त नहीं कर सका। मां के निधन के कुछ ही देर बाद बेटे की भी मौत हो गयी। घर से दोनों की एक अर्थी निकली और एक साथ ही अंतिम संस्कार हुआ।


दरअसल मामला बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र के सीतापार गांव का है जहां 108 साल की बुजुर्ग महिला बेला देवी के निधन की खबर जैसे ही बेटे को मिली वह इस कदर सदमें में चला गया कि उसकी भी मौत हो गयी। घर के दो सदस्यों की एक साथ मौत से परिजन काफी सदमें में है। इलाके के लोग भी इस घटना से सकते में हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा कैसे हो गया।


 घर में मां-बेटे के अलावे और कोई नहीं रहता था। बेला देवी के निधन की खबर मिलते ही परिजन और आस-पड़ोस के लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे थे तभी 77 साल के बेटे पारस पंडित ने भी दम तोड़ दिया। पास की पत्नी की मौत 15 साल पहले ही हो गयी थी। घर में एक बेटी है जिसकी शादी हो चुकी है वो अपने ससुराल में रहती है। घर पर मां बेटे साथ रहते थे।


 आज घर से दोनों की अर्थी एक साथ निकली तो इलाके के लोगों के आंख आंसूओं से भर गये। इलाके के सभी लोग मां और बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। परिवार के लोगों को इस घटना पर कुछ देर के लिए विश्वास ही नहीं हुआ। एक ही चिता पर दोनों मां-बेटे का अंतिम संस्कार किया गया।