ब्रेकिंग
CJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासCJP को विरोध प्रदर्शन के लिए मिली विदेशी फंडिंग? विदेश मंत्रालय ने किया कन्फर्म... कहा- हमारे पास कोई जानकारी नहींNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशास

Bihar Election 2025: ओवैसी के नेता के बिगड़े बोल, खुले मंच से तेजस्वी यादव की आंख, उंगली और जुबान काटने की दी धमकी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव पर गंभीर धमकी का मामला सामने आया है। एआईएमआईएम प्रत्याशी तौसीफ आलम ने बहादुरगंज की सभा में खुले मंच से तेजस्वी की आंख, उंगली और जुबान काटने की धमकी दी।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बहादुरगंज में एक चुनावी सभा में तेजस्वी यादव को लेकर की गई हिंसक टिप्पणी-धमकी ने राजनीतिक विवाद छेड़ दिया है। सोमवार को लौचा-नया हाट में आयोजित रैली में ओवासी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी तौसीफ आलम ने महागठबंधन और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ बयान दिया।


मंच पर पर मौजूद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाषण के बाद तौसीफ आलम ने कहा कि अगर कोई आंख दिखाएगा तो आंख निकाल देंगे, उंगली दिखाएगा तो उंगली काट देंगे और जुबान संभालकर नहीं बोलेगा तो जुबान काट दी जाएगी। उन्होंने मंच से तेजस्वी यादव को “चारा चोर का बेटा” कहकर भी संबोधित किया।


इससे पहले रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव द्वारा उन्हें चरमपंथी बताने पर कटाक्ष किया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को वे “घुसपैठिया” कहते हैं और तेजस्वी उन्हें चरमपंथी कहते हैं। ओवैसी ने लालू परिवार के संदर्भ में भी बोलते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग दाढ़ी-टोपी देखकर किसी को चरमपंथी करार दे देते हैं। 


उन्होंने कहा कि जो किसी के आगे सर झुकाता है वह चरमपंथी नहीं होता, और जो परिवार के सामने भीख मांगने जाता है वह भी चरमपंथी नहीं। चुनाव प्रचार-सभाओं में ऐसे हिंसक बयानों से सुरक्षा और भाषण की सीमाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। घटना के बाद प्रशासनीय प्रतिक्रिया या किसी ने आपराधिक कार्रवाई की मांग की है या नहीं, इस बारे में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।


Bihar Election 2025: ओवैसी के नेता के बिगड़े बोल, खुले मंच से तेजस्वी यादव की आंख, उंगली और जुबान काटने की दी धमकी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता