ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

Bihar News: रवि किशन को गोली मारने की धमकी देने वाले का बिहार से नहीं कोई कनेक्शन, गिरफ्तारी के बाद बोला "गलती हो गई"

Bihar News: रवि किशन को धमकी देने वाला अजय यादव पंजाब का धोबी निकला। बिहार कभी नहीं गया। नशे में कॉल किया था, 48 घंटे में हुआ गिरफ्तार।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: भाजपा सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में गोरखपुर पुलिस ने पंजाब के लुधियाना निवासी अजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 30 अक्टूबर की रात सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी के मोबाइल पर कॉल कर कहा था, “रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, चार दिन बाद बिहार आ रहे हैं, गोली मार दूंगा।” उसने श्रीराम और राम मंदिर पर भी आपत्तिजनक शब्द कहे थे।


जिसके बाद शिवम द्विवेदी ने तत्काल रामगढ़ताल थाने में FIR दर्ज कराई। साइबर सेल ने नंबर ट्रेस किया तो लोकेशन लुधियाना निकली। इसके बाद लुधियाना पुलिस के सहयोग से 1 नवंबर को अजय को उसके घर से हिरासत में लिया गया।


पूछताछ में सामने आए तथ्य  

अजय कुमार यादव (32) लुधियाना के फतेहगढ़ मुहल्ला बग्गा कला का निवासी है। वह कपड़े धोने का काम करता है और प्रतिदिन 300-400 रुपये कमाता है। उसने कबूला कि वह कभी बिहार नहीं गया है। धमकी के दौरान बिहार का नाम सिर्फ डराने के लिए जोड़ा था। कॉल नशे की हालत में की गई। गिरफ्तारी के बाद उसने हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा, “मजदूरी करता हूं, परिवार है, गलती हो गई।”


पुलिस की कार्रवाई  

गोरखपुर एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने इस बारे में बताया, “आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 507 (गुमनाम धमकी) और IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर गोरखपुर लाया जा रहा है और कोर्ट में पेश किया जाएगा।”


इसके बाद रवि किशन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “गलती इंसान से होती है। मैंने अपने पंजाबी भाई को माफ कर दिया। बस आगे से प्यार से बात करें।” यह मामला 48 घंटे में ही सुलझ गया। पुलिस ने साफ किया है कि धमकी के पीछे कोई संगठित साजिश नहीं, सिर्फ नशे में की गई हरकत थी।